ये हीरोइन ना तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है और ना ही हर पार्टी में नजर आती है..और तो और इस साल यानि 2016 में इस हीरोइन की सिर्फ एक ही फिल्म आई बावजूद इसके इसने बाकी सभी हीरोइनों को मात दे दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये हीरोइन कौन है ?
विज्ञापन
इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में रही 'धोनी की गर्लफ्रेंड'
2 of 5
ये हैं दिशा पटानी, जो इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा खोजी गईं और इसकी वजह से वो 2016 की टॉप ट्रेंडिंग हीरोइन बन गई हैं। दरअसल गूगल इंडिया ने अपनी एक लिस्ट जारी की है जिसमें उन हीरोइनों के नाम हैं जिन्हें इस साल नेट पर सबसे ज्यादा खोजा गया और इसमें दिशा ने सभी हीरोइनों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है।
विज्ञापन
इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में रही 'धोनी की गर्लफ्रेंड'
3 of 5
सबसे खास बाद ये है कि अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर पूरे साल सुर्खियों में रहीं दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को टॉप 10 में भी जगह नहीं मिली है। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा ट्रेंड होने वाली हीरोइनों में उर्वशी रौतेला हैं जबकि तीसरे पर 'मोहेनजो दारो' की हीरोइन पूजा हेगड़े हैं।
इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में रही 'धोनी की गर्लफ्रेंड'
4 of 5
बता दें कि दिशा इसी साल आई फिल्म 'धोनी: द अन्टोल्ड स्टोरी' में महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आईं थीं। इस फिल्म में दिशा को ना सिर्फ सराहा गया बल्कि 'धोनी की गर्लफ्रेंड' के नाम से भी उन्हें जाना जाने लगा जबकि असल जिंदगी में वो जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। वो बात अलग है कि दोनों ने साफ तौर पर अपने रिश्ते को सभी के सामने स्वीकार नहीं किया है।
इस साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में रही 'धोनी की गर्लफ्रेंड'
5 of 5
इसके अलावा दिशा पटानी जैकी चैन के साथ फिल्म 'कुंग फू योगा' भी कर रही हैं। जहां बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को अब तक जैकी चैन के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है वहीं दिशा को ये मौका मिला और इसे वो अपने लिए सम्मान की बात मानती हैं।