फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा श्रॉफ ने टाइगर के साथ मैचिंग ड्रेस पहने साझा की तस्वीर, दिशा पाटनी ने किया ये कमेंट

Sun, 13 Dec 2020 08:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ, कृष्णा श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : instagram/kishushroff, dishapatani
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। अपने इंस्टाग्राम पर वह अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब कृष्णा श्रॉफ ने भाई टाइगर के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की है जो चर्चा में बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी, कृष्णा श्रॉफ - फोटो : instagram/dishapatani, kishushroff
कृष्णा श्रॉफ ने शनिवार को एक तस्वीर साझा की। इसमें वह अपने भाई टाइगर श्रॉफ के साथ पोज दे रही हैं। तस्वीर में दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने हैं। टाइगर ने जहां ब्लैक फुल टीशर्ट के साथ कैजुअल पैंट्स पहने हैं तो वहीं कृष्णा ने ब्लैक ड्रेस पहनी है। तस्वीर देखकर दिशा पाटनी ने भी कमेंट किया है।
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी का कमेंट - फोटो : instagram/kishushroff
तस्वीर साझा करते हुए कृष्णा श्रॉफ ने कैप्शन में लायन फेस वाले इमोजी बनाए हैं। इस पर दिशा पाटनी ने कमेंट करते हुए हार्ट वाले इमोजी बनाए। दिशा पाटनी के अलावा तस्वीर पर एली अवराम, दीपशिखा नागपाल सहित अन्य सितारों ने कमेंट किए।
 

4 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram/dishapatani
बता दें कि दिशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं। बीते दिनों दिशा पाटनी ने मालदीव से तस्वीर साझा की थी। तस्वीर को टाइगर श्रॉफ ने लाइक किया। वहीं टाइगर की बहन और दिशा की बहुच अच्छी दोस्त कृष्णा श्रॉफ ने लिखा कि ‘प्रेरित करने वाली’। कृष्णा के कमेंट पर दिशा ने लिखा, ‘नहीं आप हैं’। साथ ही हार्ट वाला इमोजी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram/dishapatani
बात करें दिशा पाटनी की फिल्मों की तो वह बतौर मुख्य अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं। इसके अलावा वह भारत, बागी 2 और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आ चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में दिशा पाटनी के अभिनय को पसंद किया गया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री की फिल्म से की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें