फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्म 'डर्टी हरी', मेकर्स पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप

Tue, 15 Dec 2020 07:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डर्टी हरी - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर निर्माता-निर्देशक एमएस राजू की बहुचर्चित फिल्म डर्टी हरी रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। यह तेलुगु फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही डर्टी हरी विवादों में आ गई है। फिल्म के मेकर्स और इस फिल्म का प्रोमोशन करने वाली कंपनी पर पोस्टर के जरिए अश्लीलता फैसला का आरोप लग रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डर्टी हरी - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार डर्टी हरी के निर्माता, निर्देशक और प्रमोशन करने वाली कंपनी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। मामले में फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि हरी डर्टी के अश्लील पोस्टर्स को हैदराबाद मेट्रो के खंभों पर लगाया गया है, जिससे युवा गुमराह हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डर्टी हरी - फोटो : इंस्टाग्राम
इतना ही नहीं मामले में यह भी कहा गया है कि फिल्म के पोस्टर में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है। वहीं इस पूरे मामले में अभी तक डर्टी हरी के मेकर्स और प्रमोशन करने वाली कंपनी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन रिलीज से पहले शुरू हुआ यह विवाद फिल्म के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। 

4 of 5
डर्टी हरी - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि डर्टी हरी का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ तब से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में श्रवण रेड्डी, रुहानी शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म डर्टी हरी से एमएस राजू लंबे समय बाद निर्देशक के तौर पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने साउथ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस राजू - फोटो : इंस्टाग्राम
एमएस राजू ने वर्षम, पूर्णिमा, मास्का और वाना सहित साउथ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया था और बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। एमएस राजू फिल्मों में अपने अलग निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। डर्टी हरी से पहले उनके निर्देशन की आखिरी फिल्म तुनीगा तुनीगा थी। लंबे समय बाद वह फिर से निर्देशन में अपना हाथ आजमा रहे हैं। 

पढ़ें: कृष्णा अभिषेक ने साझा की पत्नी कश्मीरा की तस्वीर, कहा- 'तुम पर हमें हमेशा गर्व..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें