फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने दिनों को याद कर इमोशनल हुए संजय गुप्ता, बोले- 'संजय दत्त से मनमुटाव के बाद कोई...'

Thu, 20 Jun 2019 05:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanjay gupta, sanjay dutt - फोटो : social media
बतौर निर्देशक संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आखिरी बार उन्होंने काबिल बनाई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ यामी गौतम नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हुई। हाल ही में संजय गुप्ता ने बॉलीवुड में अपने 25 साल के करियर पर बात की है। पीटीआई से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका 25 साल का करियर उतार चढ़ाव भरा रहा है लेकिन पीछे पलटकर देखने पर वह खुशी महसूस करते हैं कि तमाम मुश्किल हालात से वह उबर पाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

2 of 5
sanjay gupta - फोटो : social media
‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’ और ‘शूटआउट’ सीरीज तथा ‘काबिल’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुए गुप्ता को तब कामयाबी मिली जब वह मुश्किल भरे दिनों के कारण इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाले थे। उन्होंने तकरीबन 25 साल पहले ‘आतिश : फील द फायर’ से निर्देशकीय पारी की शुरुआत की थी। इस फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, आदित्य पंचोली जैसे कलाकार थे।
विज्ञापन

3 of 5
sanjay gupta - फोटो : Twitter
उन्होंने बताया, ‘‘आतिश आसान फिल्म थी। मैंने अधिकतर दोस्तों के साथ काम किया था। संजू का शुक्रगुजार हूं, क्योंकि बिना स्टार के बड़ी फिल्में नहीं बनती, और वह तो शुरूआत थी। लेकिन किसी वजह से ‘कांटे’ फिल्म के बाद संजय दत्त के साथ उनके रिश्तों में दूरी आ गयी और इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा।

4 of 5
bollywood celebs - फोटो : Twitter
संजय गुप्ता ने ये माना कि संजय दत्त ने कभी किसी को उनके साथ काम करने से मना नहीं किया लेकिन उनके आस पास के लोगों ने दूसरे लोगों से कहा कि गुप्ता के साथ काम नहीं करेंगे। वो बहुत मुश्किल वक्त था। मैंने हार मान ली थी। मैं खंडाला में एक होटल पर काम कर रहा था और सप्ताह में चार दिन वहां जाने लगा। इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने के कारण मैंने इसे ही भविष्य मान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanjay gupta - फोटो : social media
हालांकि बाद में दोनों के बीच चीजें ठीक हो गई थीं। साल 2015 में संजय गुप्ता के सेट पर संजय दत्त खासतौर पर मिलने के लिए आए थे और संजय गुप्ता ने खुशी में ट्वीट करते हुए कहा था कि संजू उनके सेट पर 8 सालों बाद कदम रख रहे हैं और उन्हें इस बात की खुशी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें