फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर से पहले स्पॉट ब्वॉय थे रोहित शेट्टी, तब्बू की साड़ियां की प्रेस, काजोल के किए बाल सेट

Sat, 10 Feb 2018 05:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rohit shetty
बॉलीवुड में एक्शन और कॉमेडी को एकसाथ पर्दे पर लाने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ आज हर एक्टर काम करने को बेताब है। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि शाहरुख भी उनके साथ काम करने से खुद को रोक नहीं पाए। लेकिन रोहित के बारे में इस खुलासे के बाद आपको यकीन नहीं होगा...
विज्ञापन

2 of 5
rohit shetty
बात दरअसल यह है कि आज यंगस्टर जिन रोहित शेट्टी की फिल्में देखकर खुश होते हैं वह कभी एक स्पॉट ब्वॉय हुआ करते थे। इस बात का खुलासा फिल्म मेकर करण जौहर के साथ उनके रियलिटी शो इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार में हुआ है। उन्होंने खुद इस बात से पर्दा उठाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
rohit shetty
रोहित ने बताया कि 1995 में आई अजय और तब्बू की फिल्म 'हकीकत' में वह एक स्पॉट ब्वॉय थे और इस दौरान वे तब्बू की साड़ियां प्रेस करने का काम करते थे और आज वह वक्त है कि जब रोहित ने अजय और तब्बू को लेकर सुपरहिट फिल्म गोलमाल अगेन बना डाली है। इतना ही नहीं रोहित ने बतौर स्पॉट ब्वॉय एक्ट्रेस काजोल के बालों का भी सेटअप किया।

4 of 5
Rajani and Rohit
यहीं वजह है कि आज रोहित अपनी फिल्मों में हर चीज का बहुत ही बारिकी से ध्यान रखते हैं। शायद ही आपको पता हो कि रोहित अपनी अगली फिल्म 'सिम्बा' कर रहे है जिसमें 'खिलजी' रणवीर सिंह एक इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी एक अहम किरदार में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rohit shetty
बता दें कि रोहित शेट्टी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की और दर्शकों को रोहित की ये भूतिया कॉमेडी फिल्म बेहद ही पसंद आई। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तब्बू, परिणिती चोपड़ा, जॉनी लीवर, कुनाल खेमू, तुषार कपूर और श्रेयास तलपड़े अपने-अपने किरदार में नजर आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें