फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remo D'souza: क्या अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ वाली कहानी सलमान को हुई ऑफर? रेमो डिसूजा ने बता दिया सच

Tue, 11 Mar 2025 12:34 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक बच्चन की ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर डायरेक्टर रेमो डिसूजा काफी खुश हैं। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है, यह पहले सलमान खान को ऑफर हुई। इस बात में कितनी सच्चाई है? इस बारे में रेमो डिसूजा ने स्थिति को साफ किया है।

विज्ञापन
1 of 5
रेमो डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @remodsouza

इन दिनों रेमो डिसूजा फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उन्होंने अभिषेक बच्चन को निर्देशित किया है। फिल्म की कहानी पिता-बेटी के अनोखे रिश्ते पर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि यही कहानी कुछ साल पहले रेमो ने सलमान खान को ऑफर की थी। क्या ये सच है? इस बारे में खुद रेमो डिसूजा ने क्या कहा जानिए? 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'बी हैप्पी' - फोटो : इंस्टाग्राम- @bachchan

अलग हैं दोनों कहानियां 
हाल ही में पीटीआई से बातचीत के दौरान रेमो डिसूजा ने बताया कि साल 2017 में उन्होंने सलमाल खान को एक स्क्रिप्ट दी थी, जो बेटी और पिता के रिश्ते पर आधारित थी, इस फिल्म का नाम ‘डांसिंग डैड’ था। लेकिन यह कहानी और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ की कहानी बिल्कुल अलग है। दोनों फिल्में एक-दूसरे से अलग हैं।

 

विज्ञापन

3 of 5
बी हैप्पी फिल्म में अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम- @bachchan

फिल्म की कहानी क्या है 
रेमो डिसूजा ने फिल्म ‘बी हैप्पी’ के जरिए एक इमोशनल कहानी कहने की कोशिश की है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने ऐसे पिता का रोल किया है, जो अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने की काेशिश करता है। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा जॉनी लीवर, नोरा फतेही, नासर और हरलीन सेठी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 

4 of 5
रेमो डिसूजा और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @remodsouza

सलमान खान संग रेस 3 में किया काम 
जहां तक सलमान खान और रेमाे डिसूजा के साथ काम करने की बात है तो दोनों फिल्म ‘रेस 3’ में बतौर एक्टर-डायरेक्टर साथ आए थे। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। यह बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई। जबकि रेमो ने जो डासं फिल्म बनाई, वह जरूर थिएटर में चली हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेमो डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @remodsouza

एबीसीडी 3 का अपडेट दिया
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमाे डिसूजा ने अपनी एक फ्रैंचाइजी फिल्म ‘एबीसीडी’ के बारे में भी बताया। रेमाे का कहना है कि वह जरूर फिल्म ‘एबीसीडी 3’ पर काम करेंगे। यह एक डांस ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें