फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR 2: फैंस के लिए खुशखबरी! 'आरआरआर' का बनेगा सीक्वल, निर्देशक राजामौली ने की पुष्टि

Sun, 13 Nov 2022 09:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल की टॉप सुपर हिट फिल्मों में शुमार 'आरआरआर' ने सिनेमाघरो में धमाल मचा दिया था। जूनियर एनटीआर, राम चरण-स्टारर और एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 'आरआरआर' एक ब्लॉकबस्टर मूवी थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। मूवी को देशभर में दर्शकों का खूब प्यार मिला था। भारत में इस फिल्म ने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था। यह मूवी  विदेशों में भी खूब सराही गई। फिलहाल अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। दरअसल 'आरआरआर' का सीक्वल भी बनाया जाएगा और इस पर काम भी शुरू हो गया है।

 

विज्ञापन

2 of 5
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

राजामौली ने की 'आरआरआर' के सीक्वल की घोषणा

फिल्म 'आरआरआर' को जापान बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रतिक्रिया मिली और इस समय राजामौली दुनिया भर में फिल्म से जुड़े आयोजनों में शामिल हो रहे हैं। फिल्म आरआरआर का खुमार दर्शकों पर ऐसा चढ़ा कि आज भी गाहे-बगाहे सोशल मीडिया पर फिल्म के एक्शन सींस की चर्चा होती है। अब डायरेक्टर राजामौली ने इस सुपर हिट फिल्म के सीक्वल के बारे में भी घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें: Drishyam 2: कपिल शर्मा ने अजय देवगन से पूछा उनकी शादी से जुड़ा सवाल, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन

3 of 5
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी पर शुरू हो चुका है काम

हाल ही में शिकागो में एक कार्यक्रम में एसएस राजामौली ने 'आरआरआर 2' की पुष्टि की। उन्होंने कहा,"मेरे पिता मेरी सभी फिल्मों के लिए कहानीकार हैं, हमने 'आरआरआर 2' के बारे में थोड़ी चर्चा की और वह कहानी पर काम कर रहे हैं'।

यह भी पढ़ें: Akshra Singh: वेस्टर्न ड्रेस पहन अक्षरा सिंह ने दिखाईं कातिल अदाएं, कैंडी सॉन्ग पर साझा किया वीडियो

4 of 5
जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर उत्साहित हैं राम चरण और जूनियर एनटीआर

राजामौली को एक्शन से भरपूर, मिथकीय चरित्रों को प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल करते हुए शानदार फिल्मों का निर्माण करने के लिए जाना जाता है। राजामौली की पिछली फिल्में मसलन बाहुबली, बाहुबली 2, मगधीरा और ईगा भी सुपर हिट रहीं। बता दें कि राजामौली के पिता के वी विजयेन्द्र प्रसाद ने राजामौली के अधिकतर हिट फिल्मों की कहानी लिखी हैं। अब उन्होंने 'आरआरआर 2' की कहानी पर काम शुरू  कर दिया है। 'आरआरआर' में मुख्य भूमिका निभा चुके राम चरण और जूनियर एनटीआर भी फिल्म के सीक्वल को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर ने एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा था - 'राजामौली सर को 'आरआरआर 2' बनानी होगी, इस कहानी का एक नतीजा निकलना चाहिए'।

यह भी पढ़ें: Mithun Chakraborty: बायोपिक बनने की बात पर छलका मिथुन चक्रवर्ती का दर्द! बोले- मैं नहीं चाहता कि...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, 'आरआरआर' दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) और कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) के जीवन पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। फिल्म ने दुनिया भर में ₹1,100 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। तो वहीं भारत में फिल्म की कमाई 900 करोड़ से अधिक हुई।
यह भी पढ़ें: Amrapali Dubey-Nirahua: निरहुआ के साथ शादी के बंधन में बंधी आम्रपाली दुबे! मंडप में हंसी-ठिठोली करती आईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें