फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है। खबरों की मानें तो यह फिल्म एक गुजराती प्ले पर आधारित फिल्म है। बात करें 'हेलीकॉप्टर ईला’ में काजोल के किरदार की तो बताया जा रहा है कि इसमें वह एक बेटे की मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिद्धी सेन भी नजर आएंगे। फिल्म के नए पोस्टर में काजोल रिद्धी सेन को पकड़ी नजर आ रही हैं।