निर्देशक ओमंग कुमार एक और बायोपिक के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं । ओमंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म में मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय निभाने वाले हैं। इसके लिए दुनिया के कुछ मशहूर प्रोस्थेटिक कलाकार रात-दिन काम कर रहे हैं। 'मैरी कॉम' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले ओमंग कुमार एक और नई प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
omung kumar
- फोटो : twitter
ओमंग कुमार की तैयारी की वजह अब सामने आई है। अमर उजाला आपको दे रहा है एक्सक्लूसिव जानकारी । जी हां, ओमंग कुमार अपनी नई फिल्म की तैयारी शुरू कर चुके हैं। ओमंग कुमार हिंदी सिनेमा के आला दर्जे के कला निर्देशक हैं। चमेली, ब्लैक, सांवरिया और युवराज जैसी फिल्मों में दिखे सेट्स उनकी ही कलात्मक दृष्टि से रचे गए।
विज्ञापन
3 of 5
Omung And Sanjay
ओमंग फिल्म 'मैरी कॉम' से निर्देशक बने। फिर 'सरबजीत' बनाई और उसके बाद एक 'भूमि'। प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय और संजय दत्त के साथ काम करने के बाद ओमंग अब दुनिया के नंबर एक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के साथ काम करने जा रहे हैं। जी हां, ओमंग कुमार की अगली फिल्म एक बायोपिक है और ये बायोपिक बनने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनने जा रही है।
4 of 5
pm modi in kedarnath
अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओमंग ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा कर लिया है। फिल्म में नरेंद्र मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय निभाएंगे । ओमंग और विवेक इससे पहले टेलीविजन रियलिटी शोज में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में नरेंद्र मोदी के संघ प्रचारक बनने से लेकर देश का प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी को मनोरंजक तरीके से पेश किया जाएगा।
फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय के लुक पर काम शुरू हो चुका है। दुनिया के कुछ बेहतरीन प्रोस्थेटिक कलाकार विवेक के चेहरे पर इन दिनों प्रयोग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसे स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में पूरा करके अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज करने की योजना है।