फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की बायोपिक में विवेक ओबरॉय निभाएंगे ये किरदार, लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज होगी फिल्म

Sat, 29 Dec 2018 12:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Narendra Modi, vivek obrai
जहां एक तरफ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर विवाद जारी है वहीं इसी बीच एक और प्रधानमंत्री की जिंदगी पर फिल्म बनने की खबर है। ये प्रधानमंत्री कोई और नहीं बल्कि वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नरेंद्र मोदी - फोटो : PMO Twitter
अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी पर बनने वाली बायोपिक पर काम जनवरी 2019 से शुरू हो जाएगा। फिल्म में पीएम मोदी का रोल एक्टर विवेक ओबरॉय निभाने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। कहा जा रहा है कि विवेक ने इस फिल्म के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विवेक ओबरॉय
फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है लेकिन फिल्म को उमंग कुमार डायरेक्ट करने जा रहे हैं। ओमंग ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा कर लिया है। अभी फिल्म की टीम इसकी स्टोरी पर पिछले डेढ़ साल से काम कर रही है। फिल्म में विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री मोदी बनकर कैसे लगते हैं ये तो देखने वाली बात होगी।

4 of 5
narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में बहुत सारे ऐसे गुण हैं जो उन्हें महानता की बुलंदियों तक ले जाते हैं। उनके आलोचक भी मानते हैं कि वह सबसे अच्छे संचारकों में से एक हैं। आम लोगों से जुड़ने की क्षमता उनमें कूटकर भरी है। अगर पीएम मोदी की बायोपिक बनती है तो ये सारे गुण विवेक ओबरॉय को अपनाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक ओबरॉय
ओमंग और विवेक इससे पहले टेलीविजन रियलिटी शोज में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में नरेंद्र मोदी के संघ प्रचारक बनने से लेकर देश का प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी को मनोरंजक तरीके से पेश किया जाएगा। फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में विवेक  के लुक पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसे स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में पूरा करके अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें