फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल पहले शाहरुख के रोल को निभाने के लिए अड़ गए थे ये दिग्गज एक्टर्स, आखिर में छोड़नी पड़ी फिल्म

Wed, 08 Aug 2018 04:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
josh film
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन कई बार स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। यहां तक की 'जोश' फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने किंग खान की बहन का किरदार भी निभाया था। 'जोश' फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के 18 साल बाद 'जोश' फिल्म से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 4
josh film
'जोश' फिल्म में शाहरुख खान ने मैक्स का किरदार निभाया था तो वहीं ऐश्वर्या शाहरुख की छोटी बहन बनी थी। 'जोश' फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने हाल ही में एंजेसी पीटीआई से बात करते हुए इस फिल्म से जुड़े ऐसे राज से परदा उठाया है जिसे बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
josh film
मंसूर खान ने बताया - 'सबसे पहले आमिर को रोल ऑफिर किया गया था लेकिन उन्होंने इसलिए फिल्म करने से इंकार कर दिया था क्योंकि उस वक्त वह लवर ब्वॉय का किरदार निभाना नहीं चाहते थे। वह मैक्स का किरदार निभाना चाहते थे। इसके साथ ही डायरेक्टर ने कहा 'जोश' फिल्म के लिए काजोल को शाहरुख की बहन का रोल ऑफर किया गया था लेकिन वह भी मैक्स का किरदार निभाना चाहती थीं।'
विज्ञापन

4 of 4
josh film
मंसूर खान ने कहा - 'जोश फिल्म में शाहरुख खान का मैक्स का किरदार सभी को इतना पसंद आया था कि हर कोई उसे निभाना चाहता था।' आपको बता दें, 'जोश' फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा चंद्रचूड़ मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म में शाहरुख खान का लुक उनकी बाकी सभी फिल्मों की तुलना में सबसे अलग था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें