मधुर भंडारकर कीर्ति कुलहारी
फिल्म ‘जेल’ के बाद बनीं मधुर भंडारकर की तीन और फिल्मों ‘दिल तो बच्चा है जी’, ‘हीरोइन’, ‘कैलेंडर गर्ल्स’ और ‘इंदु सरकार’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर वैसा कारोबार नहीं किया जैसे कि अपेक्षा इनके निर्माताओं को रही। मधुर भंडारकर खुद भी फिल्म निर्माता हैं और इस बार जो फिल्म वह लॉकडाउन पर बनाने जा रहे हैं, उसके निर्देशन के अलावा उसके को-प्रोड्यूसर भी वह खुद हैं। इस फिल्म से वह एक नया निर्माता भी हिंदी सिनेमा को देने जा रहे हैं, जिनका नाम है प्रणव जैन। ‘इंडिया लॉकडाउन’ नाम की ये फिल्म पी जे मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनेगी।