फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मणिकर्णिका' के को-डायरेक्टर क्रिश ने फिर कंगना के खिलाफ उगला जहर, किए कई बड़े खुलासे

Tue, 29 Jan 2019 11:35 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डायरेक्टर क्रिश
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' (Manikarnika) 25 जनवरी को रिलीज हो गई। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कड़ी मेहनत की है। फिल्म में एक्टिंग करने के अलावा कंगना ने डायरेक्शन की कमान भी संभाली है। फिल्म ने अब तक 45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि फिल्म रिलीज के बाद से ही मणिकर्णिका के को-डायरेक्टर क्रिश (Krish) और कंगना रनौत के बीच तीखे बयानों का दौर भी जारी है।
विज्ञापन

2 of 5
manikarnika krish
एक इंटरव्यू में क्रिश ने बताया है कि कंगना ने 'मणिकर्णिका' को सोने से चांदी में बदल दिया। क्रिश ने कहा, 'फिल्म 70 फीसदी मेरी है। मैंने रिलीज होने तक चुप्पी साधे रखी। मणिकर्णिका' के सह-निर्देशक क्रिश ने कंगना रनौत द्वारा 70 फीसदी फिल्म का निर्देशन करने के दावे पर कहा है, यह बकवास है। क्रिश का कहना है कि वे कंगना के साथ फिर कभी काम नहीं करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
manikarnika krish
क्रिश का कहना है कि, "मुझे नहीं पता था कि कंगना निर्देशन कर रही हैं। सोनू सूद के फिल्म छोड़ने के बाद मुझे इसका पता चला। मैंने 400 दिन काम किया फिल्म पूरी की इसलिए मुझे दुख पहुंचा है। कई लोगों ने मुझे सलाह दी कि फिल्म को मेरे हाथ से लिए जाने के बाद मुझे बोलना चाहिए। मैं कहूंगा कि मैंने जो निर्देशन किया था, वह शुद्ध सोने जैसा था।

4 of 5
manikarnika krish
मुझे मणिकर्णिका के लिए अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं लेकिन ये फिल्म और बड़ी हो सकती थी। कंगना ने सोनू सूद के पूरे हिस्से को फिर से फिल्माने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि जब कंगना ने पहला कट देखा और फिल्म की तारीफ करने से पहले कहा कि सोनू सूद जबरदस्त लग रहे हैं ना? क्योंकि एक दुश्मन के रूप में सोनू सूद बहुत दमदार थे। हमने इस तरह से फिल्म डिजाइन की थी। नायिका को प्रभावशाली दिखाने के लिए दुश्मन का भी दमदार होना जरूरी होता है। लेकिन बाद में फिल्म में उनके सीन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manikarnika - फोटो : instagram
इतना ही नहीं क्रिश ने आगे बताया कि अधिकतर फिल्मों में उनका नाम क्रिश जाता है, लेकिन कंगना ने उनका नाम राधाकृष्ण जगर्लामुदी के रूप में दिखाया, जिससे दर्शक भ्रमित हो जाएं। बता दें कंगना रनौत स्टारर मणिकर्णिका बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छे रिव्यू मिले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें