फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: करण जौहर ने मनाया जुड़वां बच्चों का जन्मदिन, शिरकत करने पहुंचे ये सितारे

Mon, 08 Feb 2021 02:39 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यश और रूही - फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर के बच्चे यश और रूही इस साल सात फरवरी को चाल साल के हो गए हैं। जुड़वां बच्चों के चौथे जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने एक शानदार पार्टी दी जिसमें कई फिल्मी हस्तियों ने बच्चों संग शिरकत की।
विज्ञापन

2 of 5
पार्टी में पहुंचीं करीना और नेहा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर इस पार्टी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें फैंस अपने पसंदीदा एक्टरों और उनके बच्चों को देखकर खुश हो रहे हैं। जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने जा रहीं करीना कपूर भी पार्टी में पहुंची थीं। उनके साथ तैमूर बेहद प्यारे लग रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा की बेटी मेहर के साथ यश और रूही - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, नेहा धूपिया पति अंगद और बेटी मेहर के साथ पहुंचीं। वहीं तुषार कपूर भी बेटे लक्ष्य के साथ बर्थडे पार्टी अटेंड करने के लिए आए थे। 

4 of 5
करण के बच्चों के साथ तैमूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर यश और रूही को बर्थडे की बधाई दी थी। करण ने बच्चों का एक टूडल्स वीडियो शेयर किया। इसमें वह एक ओर अपने बच्चों को बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर यश और रूही, करण जौहर के चमकीले कपड़ों का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यश और रूही - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में आप देख सकते हैं कि करण जौहर बच्चों को बर्थडे विश करते हैं। बच्चे कहते हैं कि हम आपके कपड़े देख-देखकर थक चुके हैं। काफी चमकीले हैं। इस पर करण कहते हैं कि रूही आपके भी तो शॉर्ट्स काफी चमकीले हैं। यह सुनकर रूही चुप हो जाती हैं। इसके बाद करण यश और रूही से कहते हैं कि वीडियो पर चलो टूडल्स बोलो। दोनों टूडल्स बोलते हैं और वीडियो खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें