आप की कसम (1974)
जे. ओम प्रकाश ने इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा जगत में निर्देशक के तौर पर कदम रखा। इस फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज मुख्य भूमिका में दिखे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करने में कामयाब हुई थी। वहीं इस फिल्म के मुख्य कलाकारों ने कमाल का अभिनय किया था। फिल्म में आर. डी बर्मन द्वारा कंपोज किया गाना 'जय जय शिव शंकर', 'करवटे बदलते रहें', 'पास नहीं आना' और 'जिंदगी के सफर' जैसे गानें आज भी याद किए जाते हैं।