बैंकों से कर्ज लेकर पैसे न लौटाने वालों के खिलाफ की जा रही सख्ती अब हिंदी सिनेमा तक आ पहुंची है। सलमान खान स्टारर बागी बनाने वाले निर्माता निर्देशक दीपक शिवदासानी की तीन फिल्मों के निगेटिव और शूट की गई सामग्री बैंक के पैसे न चुकाने पर नीलाम की जा रही है। इस बारे में बैंक ने नोटिस भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
deepak shivdasani
यस बैंक की तरफ से जारी की गई इस नोटिस में कहा गया है कि निर्माता निर्देशक दीपक शिवदासानी और उनके मित्रों ने सुनील शेट्टी, सोनाली बेंद्रे और पूजा बत्रा स्टारर फिल्म भाई (1997), अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ये रास्ते हैं प्यार के (2001) और लक्ष्मी, रवि किशन और रति अग्निहोत्री स्टारर जूली 2 (2017) के लिए बैंक से क्रेडिट पर पैसा लिया।
विज्ञापन
3 of 5
Suneil Shetty
अब बैंक का पैसा वापस न मिलने पर इन फिल्मों के सारे अधिकार खुले बाजार में नीलाम किए जा रहे हैं। बैंक का ये कदम बैंकों से कर्ज लेकर पैसे न लौटाने वालों के लिए सबक साबित हो सकता है।
4 of 5
जूली 2
- फोटो : social media
दीपक शिवदासानी की आखिरी फिल्म जूली 2 को लेकर इसकी मेकिंग के समय काफी विवाद भी हुआ था और जूली नाम से 2004 में फिल्म बनाने वाले निर्माता एन आर पचीसिया ने ये शीर्षक अपने पास रखने के लिए काफी जतन भी किए। लेकिन, कामयाब नहीं हुए।
जूली 2 में बतौर निर्माता सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का नाम भी शामिल हैं और बैंक की नोटिस में उनका नाम भी डिफॉल्टर्स की सूची में शामिल है। हाल ही में पहलाज निहलानी की फिल्म रंगीला राजा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। फिल्म में गोविंदा अहम रोल में हैं। पहलाज का आरोप है कि उनकी फिल्म को जानबूझ की स्क्रीन नहीं दी गई और उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई।