dhadak
- फोटो : file photo
अली अब्बास जफर की हालिया रिलीज फिल्म भारत की बात करें तो इसने करीब 200 करोड़ के करीब कमाई की है। फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और तब्बू हैं। भारत की सफलता के बाद अली अब्बास जफर ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म से वह फिल्म निर्माता बनने जा रहे हैं और अपने इस बड़े दांव के लिए उन्होंने अपने साथ लिया है नई पीढ़ी के कलाकारों में से सबसे चर्चित अभिनेता ईशान खट्टर को।