फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, 'केदारनाथ' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने फिल्म से किसे किया 'आउट'

Tue, 31 Oct 2017 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' का एक शेड्यूल पूरा हो चुका है, लेकिन इन सबके बावजूद फिल्म के सेट पर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल निर्देशक अभिषेक कपूर ने 'केदारनाथ' की टेक्निकल और क्रिएटिव टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : SELF
फिल्म के डीओपी, ईपी और दूसरे अहम टेक्निकल सदस्यों को डायरेक्टर अभिषेक कपूर के साथ तालमेल न जम पाने के चलते अपने काम से हाथ धोना पड़ा। एक्टिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाला ये डायरेक्टर सेट पर अपने काम के अंदाज के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
वेबसाइट स्पॉटबॉय के सूत्रों के मुताबिक अभिषेक अब अपने इस क्रू की रिप्लेसमेंट की तलाश में लग चुके हैं। खबर तो यहां तक है कि फिल्म की कास्ट भी अपने इस निर्देशक के गुस्से से नहीं बच पाई। 'गट्टू' के नाम से पहचाने जाने वाले डायरेक्टर अभिषेक ने फिल्म के लीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से अगले साल जनवरी और फरवरी में तारीख मांगी है।

4 of 6
यहां यह बताना बेहद जरूरी हो जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत ने तारीखों की वजह से ही बंटी वालिया की RAW (रोमियो अकबर वॉल्टर) छोड़ दी। अब देखना होगा कि  'केदारनाथ' के दूसरे शेड्यूल के लिए जनवरी-फरवरी में वो किस तरह इतना ज्यादा समय निकाल पाते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'केदारनाथ' का पहला शेड्यूल शूट हो चुका है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। सारा इस फिल्म में एक तीर्थयात्री की भूमिका में नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यह फिल्म साल 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ त्रासदी पर आधारित है। इस फिल्म में सारा अली खान और सुशांत सिंह की अनोखी लव स्टोरी भी दिखाई जाएगी। फिल्म के अगले साल जून तक रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें