आदिपुरुष टीजर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद
वहीं, फिल्म के थ्रीडी टीजर की रिलीज पर प्रभास कहते हैं,, ‘मैंने पहली बार आदिपुरुष के टीजर को 3डी में देखा तो मैं एक बच्चे की तरह उत्साहित महसूस कर रहा था। हम प्रशंसकों और दर्शकों के लिए इसे 60 से ज्यादा थिएटरों में प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं। यह एक थिएट्रिकल अनुभव करने वाली फिल्म है। इसे बड़ा बनाने के लिए हमें आप सभी के प्यार, समर्थन और आशीर्वाद की आवश्यकता है।’