फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका का घर आते ही शोएब ने कैसे उड़ाया मजाक, देखें वायरल वीडियो

Mon, 31 Dec 2018 02:06 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस

टीवी की पॉपुलर बहू दीपिका कक्कड़ पॉपुलर शो बिग बॉस 12 की ट्राफी अपने नाम कर चुकी हैं। 30 दिसंबर को हुए फिनाले में दीपिका को दबंग बाबू सलमान खान ने विनर घोषित किया। वहीं शो में उनके भाई बने श्रीसंत रनरअप रहे। ट्रॉफी और 30 लाख रुपए जीतकर दीपिका की खुशी का ठिकाना नहीं है। विजेता बनते ही जब वह पति शोएब के साथ घर लौटी तो दोनों ने इस एचीवमेंट को सेलिब्रेट किया। पति शोएब ने तो दीपिका का मजाक भी उड़ाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है।
 


 

 

विज्ञापन

2 of 5
bigg boss

बिग बॉस की विजेता दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी जीत की खुशी साफ देखने को मिल रही है।  वीडियो में दीपिका अपने परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनके पति शोएब की खुशी भी साफ देखने को मिल रही है।


 

विज्ञापन

3 of 5
deepika kakkar - फोटो : screengrab

वीडियो में शोएब दीपिका से कह रहे हैं की आप अपनी जीत पर क्या कहना चाहती हैं? वहीं दीपिका भावुक होकर इस सवाल का जवाब देती हैं। वह कहती हैं कि, मैं अपने फैंस और परिवार वालों का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने घर में आप सभी को बहुत मिस किया। वह आगे कहती हैं कि बिग बॉस के घर में मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैंने बिग बॉस के घर में जाने के बाद यह महसूस किया कि मैं अाप लोगों से कितना प्यार करती हूं।

 

4 of 5
Deepika Kakkar - फोटो : Jansatta

वहीं शोएब इस जवाब पर वीडियो में दीपिका का मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं मतलब यह पहले हम सभी को मिस नहीं करती थी। वहीं दीपिका आगे वीडियो में कह रही हैं कि मेरी फैमिली के साथ यह सेलिब्रेशन मेरे लिए बहुत स्पेशल है। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे जीत दिलाई। मेरी सच्चाई को उन्होंने समझा और मुझे विनर बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 12 - फोटो : bigg boss 12

वहीं आपको बता दें, बिग बॉस 12 की विनर बनने के बाद दीपिका काफी इमोशनल नजर आईं । उन्होंने बिग बॉस के मंच को सलाम किया और रो पड़ीं। फिनाले में उन्हें सपोर्ट करने के लिए एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम और ननद सबा आई थीं। शोएब इब्राहिम पत्नी दीपिका की जीत से इतने खुश हुए कि उन्हें अपनी गोद में उठा लिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें