फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ से लेकर कादर खान तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Mon, 31 Dec 2018 08:53 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dipika kakar - फोटो : twitter
दीपिका कक्कड़ ने जीता 'बिग बॉस 12'
15 हफ्तों तक चले बिग बॉस 12 के नतीजे सामने आ गए है। ग्रैंड फिनाले में क्रिकेटर एस. श्रीसंत को कड़ी टक्कर देते हुए दीपिका कक्कड़ विजेता बनीं। शो के फिनाले में पांच कंटेस्टेंट रह गए थे। इसमें सबसे पहले करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी एलिमिनेट हो गए थे। टॉप 3 की रेस में दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ और दीपक ठाकुर पहुंचे।

पढ़ें: बिग बॉस 12 फिनाले में दीपिका ने जीती ट्रॉफी, श्रीसंथ रनरअप, जानिए किसे मिले कितने वोट?
विज्ञापन

2 of 5
deepak thakur - फोटो : voot
20 लाख लेकर दीपक ठाकुर बाहर
बिग बॉस 12 के टॉप 3 में दीपिका, श्रीसंत और दीपक ठाकुर पहुंचे।  तभी सलमान खान ने तीनों कंटेस्टेंट को मौका दिया कि वो पैसों से भरा ब्रीफकेस लेकर शो से बाहर हो सकते हैं। इस ब्रीफकेस में अब तक की सबसे बड़ी एग्जिट राशि 20 लाख रुपये थे। आखिरकार दीपक ठाकुर ने बटन दबा दिया और 20 लाख रुपए लेकर बाहर जाना स्वीकार किया। बाद में सलमान ने बताया कि दीपक को सबसे कम वोट मिले हैं ऐसे में उनका फैसला सही था।


 
विज्ञापन

3 of 5
kader khan - फोटो : file photo
कादर खान के निधन की अफवाह
एक्टर कादर खान कनाडा स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच उनके निधन की खबर की अफवाह फैल गई। उनके बेटे ने कादर खान की निधन को खारिज कर दिया। कादर खान के बेटे सरफराज ने बताया कि 'यह बातें फर्जी हैं और सिर्फ अफवाहें हैं, मेरे पिता अस्पताल में हैं।' बता दें कि 81 वर्षीय अभिनेता कादर खान को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेगुलर वेंटीलेटर से हटाकर बाईपैप वेंटीलेटर पर रखा है। 

पढ़ें: अस्पताल में हैं कादर खान, बेटे ने निधन की खबरों को बताया अफवाह

4 of 5
sushmita sen - फोटो : instagram
राजामौली के बेटे की शादी में शामिल हुईं सुष्मिता
सुष्मिता सेन और उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल एक बार फिर साथ नजर आए हैं। दोनों को पार्टी और कई पब्लिक इवेंट्स में भी एक साथ देखा गया है। सुष्मिता सेन और रोहमन इस वक्त फिल्म बाहुबली के निर्देशक राजमौली के बेटे एस.एस. कार्तिकेय की शादी में शामिल होने पहुंचे। सुष्मिता ने ये फैमिली फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

पढ़ें: राजामौली के बेटे की शादी में ब्वॉयफ्रेंड संग पहुंचीं सुष्मिता सेन, रिश्ते में लड़की की लगती हैं बहन   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
simmba - फोटो : file photo
3 दिन में 'सिम्बा' ने जुटाए 50 करोड़
सिम्बा को कई क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए हैं, जिसके बाद लग रहा है कि दर्शक भी रणवीर सिंह की इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स देने के मूड में हैं। सिम्बा ने पहले दिन 20.72 करोड़, वहीं शनिवार को 23.33 करोड़ का बिजनेस किया। रविवार के कलेक्शन को मिला दें तो फिल्म ने 3 दिन में ही 50 करोड़ जुटा लिए हैं।

पढ़ें: 'सिम्बा' ने 'पद्मावत' को छोड़ा पीछे, इतने करोड़ का कलेक्शन कर बनी रणवीर की सबसे बड़ी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें