टीवी शो ससुराल सिमर का में सिमर का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी खूब चर्चा में रही। शादी के अलावा भी दीपिका एक वजह से चर्चा में बनी थीं वो वजह थी ब्वॉयफ्रेंड शोएब से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करना।
विज्ञापन
2 of 5
Dipika Kakar
जीहां खबर थी कि अपने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी करने के लिए दीपिका ने धर्म परिवर्तन कर लिया है उन्होंने हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम कबूल किया है। हालांकि इस बात को लेकर दीपिका का कोई बयान नहीं आया था लेकिन शादी के बाद धर्म परिवर्तन को लेकर दीपिका ने पहली बार अपना बयान दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
dipika kakar
दीपिका ने कहा है, हां मैंने इस्लाम कबूल किया है और मुझे अपने इस फैसले पर गर्व है। यह मेरी जिंदगी का निजी मामला है जहां किसी और को घुसने की इजाजत नहीं है। दीपिका ने आगे कहा, जो सच है वो सच है। हां मैंने इस्लाम कबूल कर लिया है लेकिन क्यों और कहां मैंने ऐसा किया मुझे नहीं लगता इस पर बात की जानी चाहिए। यह मेरा निजी मामला है जिसे मैं मीडिया के सामने पेश नहीं करना चाहती।
4 of 5
Dipika Kakar
उन्होंने कहा, मैंने अपनी जिंदगी के खुशी भरे पलों को आप सभी के साथ शेयर किया है लेकिन जब कोई मामला निजी हो जाता है तो उसके बारे में बात नहीं की जानी चाहिए। मैंने जो किया अपने लिए किया है। मेरी फैमिली ने मेरे इस फैसले का सपोर्ट किया और मेरा किसी को हर्ट करने का कोई इरादा नहीं था।
हाल ही में शादी के बाद पहली बार दीपिका अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ हाजी अली दरगाह पहुंची थीं। दीपिका ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की थी।