बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता डीनो मोरिया अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अभिनेता की फिल्म 'राज' आज भी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती है। डीनो फिल्मों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब नाम कमा चुके हैं। डीनो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता एक्टिंग के अलावा बिजनेस भी करते हैं। अभिनेता को बिग बॉस में आने का ऑफर मिलता रहता है, लेकिन वह इसे ठुकराते रहते हैं। अब हाल ही में, डीनो ने बिग बॉस को ठुकराने की वजह का खुलासा किया है।