फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके साथ बेझिझक बोल्ड सीन देकर टॉप की अभिनेत्री बनीं बिपाशा, आज किस हाल में है वो हीरो

Wed, 09 Dec 2020 05:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dino Morea - फोटो : Social Media
बिपाशा बसु के साथ फिल्म 'राज' में नजर आने वाले डिनो मोरिया का आज जन्मदिन है। वह आज 45 साल के हो गए हैं। डिनो अब भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गए हों लेकिन एक समय ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी थीं। डिनो एक जमाने में सक्सेसफुल मॉडल रह चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डिनो मोरिया - फोटो : सोशल मीडिया
डिनो ने फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह रिंकी खन्ना के साथ नजर आए थे। साल 2002 में आई फिल्म 'राज' से उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली। इसके बाद वह 'गुनाह' 'बाज: ए बर्ड इन डेंजर', 'अक्सर' और 'एसिड फैक्टरी' जैसी कई फिल्मों में नजर आए। हालांकि उनकी फिल्में कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं।
विज्ञापन

3 of 5
DINO, BIPASHA - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्में नहीं चलीं तो उन्होंने रियलिटी शो करना करना शुरू किए। साल 2010 में 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर भी रहे। बॉलीवुड में डिनो की लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें फिल्में मिलना भी बंद हो गईं।
 

4 of 5
Dino Morea and Bipasha Basu - फोटो : social media
फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान ही डिनो की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे। डिनो और बिपाशा ने एक इनरवियन कंपनी के लिए फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट पर काफी विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hostages 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले डिनो वेब सीरीज 'होस्टेज 2' को लेकर चर्चा में थे। काफी साल लाइमलाइट से दूर रहने के बाद डिनो का कमबैक फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। इस वेब सीरीज में वह विलेन की भूमिका में थे। कभी सुपरमॉडल रह चुके डिनो मोरिया अपनी बॉडी पर काफी ध्यान देते हैं और इस उम्र में भी काफी फिट नजर आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें