भोजपुरी गायक निरहुआ
दरअसल पहले उन्होंने जिस कंपनी के लिए ये गाना गाया था, उसने इस गाने को नहीं लिया। इसके बाद वह सीधे टी-सीरीज के ऑफिस पहुंचे और वहां इसे दे दिया। मुंबई से लौटने के बाद वह खेती में व्यस्त हो गए। तब तक उनका ये गाना रिलीज हो चुका था और बहुत हिट हो गया था। हालांकि निरहुआ को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं थी। वह खेती के अलावा पास के गांव में कार्यक्रम के लिए जा रहे थे, तब रास्ते में भारी भीड़ उन्हें सुनने के लिए इकट्ठा हो गई और लोग चिल्लाने लगे 'निरहुआ सटल रही'। तब उन्हें पहली बार अपनी कामयाबी का एहसास हुआ। इस गाने के बाद से शुरू हुए सफर ने रुकने का नाम नहीं लिया। इसके बाद उन्होंने तमाम गाने गाए और कई फिल्में भी की हैं।