'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के फर्स्ट लुक को निर्माता प्रवेश लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रवेश लाल यादव ने फिल्म के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'तो इंतज़ार की घड़ियां हुई समाप्त .. निरहुआ हिंदुस्तानी सिरीज़ की तीसरी फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक आपके सामने है। निरहुआ हिंदुस्तानी 3 दुर्गा पूजा पर आपके समक्ष होगी .. आपकी राय का स्वागत है .. '