फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की 'लल्लू की लैला' का यूट्यूब पर धमाल, 10 दिन में मिले 20 मिलियन व्यूज

Wed, 16 Mar 2022 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लल्लू की लैला को मिले 20 मिलियन व्यूज - फोटो : social media
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर निरहुआ हिंदुस्तानी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है। इन्होंने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं, जिसके कारण यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि दोनों जिस भी फिल्म में साथ काम करते हैं वो हिट हो जाती है। हाल ही में इस जोड़ी की फिल्म 'लल्लू की लैला' को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। यूट्यूब पर इस फिल्म के लिए लोगों का पागलपन देखने को मिल रहा है और यह फिल्म धमाकेदार रिकॉर्ड बना रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
लल्लू की लैला - फोटो : insta
10 दिन में मिले 20 मिलियन व्यूज
भोजपुरी कलाकारों की जोड़ियों में दर्शकों को आम्रपाली और दिनेश की जोड़ी कुछ ज्यादा ही पसंद है। इसका नतीजा है कि इनकी रिलीज हुई फिल्म 'लल्लू की लैला' को 10 दिन में 20 मिलियन व्यूज मिल गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
आम्रपाली ने कहा शुक्रिया 
दर्शकों से मिल रहे प्यार से आम्रपाली दुबे काफी गर्व महसूस कर रही हैं। उन्होंने इस प्यार के लिए दर्शकों का धन्यवाद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "10 दिन में हमारी फिल्म लल्लू की लैला को 20 मिलियन व्यूज देने के लिए आप सभी का थैंक्यू।"
 
 

4 of 5
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
रिलेशन में हैं आम्रपाली और निरहुआ हिंदुस्तानी?
इन दोनों की केमिस्ट्री जितनी अच्छी स्क्रीन पर नजर आती है उतनी ही लाजवाब रियल लाइफ में है। इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री देख कईं बार इनके रिलेशनशिप में होने की खबरे सामने आती हैं। लेकिन दोनों ही एक्टर्स इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव - फोटो : Instagram
आम्रपाली ने की थी निरहुआ के साथ शुरुआत
इन दोनों एक्टर्स की जोड़ी की एक और खास बात यह है कि एक्ट्रेस आम्रपाली ने अपनी पहली फिल्म की शुरुआत निरहुआ की फिल्म से ही की थी। यह साथ में 30 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें