फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की 'लल्लू की लैला' यूट्यूब पर हुई रिलीज, एक दिन में पार किया 2 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

Sun, 06 Mar 2022 12:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लल्लू की लैला - फोटो : insta
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिंदुस्तानी की जोड़ी ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं और अब एक बार फिर से ये भोजपुरी स्टार्स की ये हिट जोड़ी दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्म 'लल्लू की लैला' को लेकर हाजिर है। 'लल्लू की लैला' फिल्म यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। आपको बता दें कि ये फिल्म 2019 में ही रिलीज हो गई थी, लेकिन अब इसे यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
लल्लू की लैला - फोटो : insta
एक दिन में पार किए 2 मिलियन व्यूज-
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी लोगों को हमेशा से ही पसंद आती है। एक्ट्रेस आम्रपाली ने अपनी पहली फिल्म की शुरुआत निरहुआ की फिल्म से ही की थी। अब इस फिल्म में भी दर्शकों को दोनों की जोड़ी पसंद आ रही है। फिल्म 'लल्लू की लैला' के यूट्यूब पर रिलीज होते ही एक दिन में फिल्म ने 2 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम से इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

3 of 4
लल्लू की लैला - फोटो : insta
पोस्ट शेयर कर दी जानकारी-
एक्ट्रेस आम्रपाली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म लल्लू की लैला का एक पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 2 मिलियन+ व्यू (1 दिन में) पार किए-लल्लू की लैला, फुल मूवी...दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडे, सुशील सिंह, संजय पांडे, प्रकाश जायस। तो देखना न भूलिए वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर!
विज्ञापन

4 of 4
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव - फोटो : Instagram
एक साथ दी हैं कई हिट भोजपुरी फिल्में
आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी दर्शकों के बीच हिट है। इन दोनों ने एक साथ 30 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने अपने काम से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने 'निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, सिपाही जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें