फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस ने सिलाई की दुकान चलाने वाले से की थी शादी, 60 साल तक फिल्मों पर किया राज

Fri, 11 Oct 2019 08:00 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dina pathak
भारतीय सिनेमा में अपनी अदाकारी से महत्वपूर्ण योगदान देने वाली दीना पाठक की 11 अक्टूबर को पहली 17वीं पुण्यतिथि है। साल 2002 में लंबी बीमारी के बाद हार्ट अटैक से दीना पाठक का निधन हो गया था। उस वक्त वो 80 साल की थीं। दीना पाठक आखिरी दिनों तक फिल्मों में एक्टिव रहीं । इतनी बड़ी एक्ट्रेस के बारे में आपको ये बात जानकर हैरानी होगी वो ताउम्र किराये के मकान में रहीं। अंतिम दिनों में उन्होंने एक घर खरीदा था ।
विज्ञापन

2 of 6
दीना पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
4 मार्च, 1922 को गुजरात के अमरेली में जन्मीं दीना पाठक केवल एक्टिंग ही नहीं आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय थीं। दीना पाठक की बड़ी बेटी रत्ना पाठक शाह और छोटी बेटी सुप्रिया पाठक आज एक्टिंग की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। रत्ना की शादी नसीरुद्दीन शाह से हुई और सुप्रिया की पंकज कपूर से। ये दोनों ही बॉलीवुड बड़े नाम हैं । 
विज्ञापन

3 of 6
dina pathak
दीना पाठक को फिल्मों देख ऐसे लगता था कि पड़ोस में ही रहने वाली कोई बुजुर्ग महिला है या फिर अपनी ही दादी हैं। दीना पाठक स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान काफी सक्रिय थीं। इसके चलते उन्हें मुंबई की सेंट जेवियर्स कॉलेज से उन्हें निकाल दिया गया था। मार्च 1979 में 'फिल्मफेयर' पत्रिका में दीना पाठक ने बताया था कि कॉलेज से बाहर निकाले जाने के बाद उन्होंने दूसरे कॉलेज में पढ़ाई कर अपनी बी.ए. की डिग्री ली।

4 of 6
dina pathak
दीना की शादी बलदेव पाठक से हुई। वह मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास कपड़े सिलने की दुकान चलाते थे। बलदेव पाठक, राजेश खन्ना और दिलीप कुमार के कपड़े डिजाइन करते थे। उन्होंने ही राजेश खन्ना के लिए 'गुरु कुर्ता' और ऐसे अन्य कपड़े डिजाइन किए थे। दीना के पति बलदेव अपने आप को इंडिया का पहला डिजाइनर कहते थे हालांकि राजेश खन्ना की फिल्मों के करियर में जब गिरावट होनी शुरू हुई तो बलदेव की दुकान पर भी असर पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 6
dina pathak
बाद में उन्हें अपनी दुकान बंद करनी पड़ी और 52 साल की उम्र में दीना पाठक के पति का निधन हो गया। दीना पाठक ने 120 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और उनका अभिनय करियर 60 साल लंबा था। फिल्मों के साथ वो गुजराती थियेटर में भी काफी सक्रिय थीं। उन्हीं के प्रभाव के चलते दीना पाठक की दोनों बेटियां रत्ना और सुप्रिया थियेटर में आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dina pathak
बड़ी बेटी रत्ना और दीना पहले बहुत लड़ते-झगड़ते थे। रत्ना कहती हैं कि, 'बाद में हमारा रिश्ता अलग तरीके का हो गया। हम दोस्त बन गए । मैं मां से किसी भी विषय पर बात कर सकती थी। जब वो हमें छोड़कर गईं तो मेरी प्यारी दोस्त बन गई थीं।' दीना पाठक के यादगार रोल में ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘गोलमाल’ (1979) जिसमें वे रामप्रसाद/लक्ष्मण प्रसाद की नकली मां बनती हैं। ऐसी और भी बहुत सी फिल्में हैं जिसमें दीना पाठक ने अपनी अलग छाप छोड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें