फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना को लेकर डिंपल कपाड़िया का पुराना वीडियो आया सामने, बोलीं- उनका अभिनय सारी बुरी हरकतों...'

Mon, 01 Oct 2018 11:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नाना पाटेकर, डिंपल कपाड़िया
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का मामला शांत नहीं हो रहा है और अब तो ये दो भागों में बंट गया है। जहां एक तरफ सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, रेणुका शहाणे जैसे कई स्टार्स ने तनुश्री का सपोर्ट किया है। तो कई स्टार्स ने सेफ साइड खेलते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया। इस बीच सोशल मीडिया पर डिंपल कपाड़िया का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Dimple Kapadia
वीडियो में डिंपल नाना पाटेकर के स्वभाव और उनके भयानक रूप के बारे में बात कर रही हैं। डिंपल कहती हैं, नाना काफी अलग तरह के इंसान हैं। कम ही लोग हैं जो उन्हें पसंद करते हैं। डिंपल कपाड़िया कहती हैं कि नाना पाटेकर का टैलेंट उनकी सभी बुरी हरकतों और खराब आदतों पर पर्दा डाल देता है। बता दें दोनों ने क्रांतिवीर, अंगार, अंकुश जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Dimple Kapadia
यह वीडियो 8 साल पुराना है। तनुश्री के आरोप के बाद ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इससे पहले 'हॉर्न ओके प्लीज' की एक्ट्रेस रिमी सेन ने भी कहा था कि नाना थोड़े गुस्सैल स्वभाव के हैं। रिमी ने कहा था, 'नाना के साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा था लेकिन मुझे लगता था वो अपनी जिंदगी में थोड़े अकेले हैं इस वजह से वो निराश रहते थे। 
 

 

4 of 5
nana, tanushree
तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कराने का आरोप लगाया है। तनुश्री ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता होने के नाते नाना के रुतबे की वजह से मेरी आवाज दबा दी गई।''

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tanushree dutta
इतना ही नहीं तनुश्री ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर भी आरोप लगाए हैं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सीन में तनुश्री की जरूरत नहीं भी थी, तब भी उनसे कहा गया कि कपड़े उतारो और नाचो लेकिन फिल्म के कलाकारों इरफान खान और सुनील शेट्टी ने इस पर आपत्ति जताई थी और विवेक को ऐसा करने से रोक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें