फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dimple Kapadia Birthday: डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना सहित बॉलीवुड की इन आठ जोड़ियों के बीच रहा उम्र का बड़ा फासला

Sun, 07 Jun 2020 09:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज और खूबसूरत अदाकारा डिंपल कपाड़िया अपना जन्मदिन आठ जून को मनाती हैं। वह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने लंबे समय तक अपने अभिनय से फिल्मी पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी। डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना से शादी की थी। इन दोनों के बीच 15 साल का फासला था, लेकिन इनके फैंस दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते थे। केवल राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच ही नहीं बॉलीवुड की कई जोड़ियों के बीच उम्र का फासला रहा है लेकिन बावजूद इसके ये जोड़ियां साथ में हमेशा खूबसूरत दिखती हैं। एक नजर बॉलीवुड की ऐसी ही जोड़ियों पर। 
विज्ञापन

2 of 9
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर 
इन दोनों ने साल 2015 में शादी की थी। मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की उम्र के बीच 13 साल का फासला है। मीरा, शाहिद से छोटी हैं। शाहिद और मीरा की अरेंज मैरिज थी। जब शाहिद कपूर ने शादी का खुलासा किया था कि वह मीरा राजपूत से शादी कर रहे है तो उस समय उनकी और मीरा राजपूत की उम्र को लेकर खूब चर्चा हुई थी।
विज्ञापन

3 of 9
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 
खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के पति अमेरिकी गायक निक जोनस हैं। लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। निक जोनस पत्नी प्रियंका चोपड़ा से छोटे हैं। इन दोनों के बीच करीब 10 साल का फर्क है। 

4 of 9
प्रकाश राज और पोनी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज और पोनी
अभिनेता प्रकाश राज बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के चर्चित कलाकारों में से एक रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम पोनी है। प्रकाश राज और पोनी ने साल 2010 में शादी की थी। इन दोनों की उम्र के बीच 12 साल का फर्क है। पोनी पति प्रकाश राज से छोटी हैं।
विज्ञापन

5 of 9
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र
ये दोनों बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार के अलावा पसंदीदा जोड़ी में से एक हैं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बीच 13 साल का फासला है। 
विज्ञापन

6 of 9
दिलीप कुमार और सायरा बानो  - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार और सायरा बानो 
यह बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। दिलीप कुमार और सायरा बानो के बीच 22 साल का अंतर है। दिलीप कुमार ने सायरा बानो से जब शादी की तो उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा बानो सिर्फ 22 साल की। रील और रियल लाइफ में दिलीप कुमार और सायरा बानो की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन

7 of 9
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर और सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के उम्र में 10 साल का अंतर है। इन दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया जिसके बाद इन दोनों ने शादी की। फिल्म 'टशन' के बाद करीना कपूर और सैफ अली खान की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। 

8 of 9
संजय दत्त और मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त और मान्यता दत्त
अभिनेता संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त के बीच 20 साल का फर्क है। संजय दत्त, मान्यता से 20 साल बड़े हैं। इन दोनों की शादी को 10 साल हो चुके हैं।

 
विज्ञापन

9 of 9
कबीर बेदी और परवीन - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर बेदी और परवीन
अभिनेता कबीर बेदी और उनकी पत्नी परवीन के बाच करीब 29 साल का फर्क है। कबीर की चौथी पत्नी परवीन उनकी बेटी पूजा बेदी से भी चार साल छोटी हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें