बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' तो सबको याद होगी। अब उसका नया पार्ट आ रहा है। जल्द ही लोग 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे पार्ट 2' देख सकेंगे लेकिन कुछ अलग अंदाज में।
विज्ञापन
2 of 4
जी हां, शाहरुख के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही उनकी फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस बार शाहरुख और काजोल नहीं बल्कि दो नए टीवी कलाकार स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 4
बिग बॅास 11 के कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा और सीरियल 'पहरेदार पिया की' की लीड हीरोइन तेजस्वी प्रकाश इस नई फिल्म में कपल के रूप में नजर आएंगे। ये दोनों भी शाहरुख-काजोल की तरह स्विट्जरलैंड में प्यार भरे गीत गाते गाते नजर आएंगे।
वैसे यह सब कब और कैसे होगा इसका पूरा पता अभी तक नहीं चल पाया है लेकिन दोनों के इस रोमांस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सूत्रों की मानें तो यह एक वेबसीरीज है। इस सीरीज में प्रियांक शर्मा और तेजस्वी प्रकाश एकसाथ काम कर रहे हैं। दोनों इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।