फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वेलकम टू न्यूयॉर्क' का ट्रेलर रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा की कॉमेडी से लोट-पोट होएंगे दर्शक

Tue, 23 Jan 2018 08:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
welcome to new york
दिलजीत, सोनाक्षी, करण और रितेश स्टारर फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' का ट्रेलर दर्शकों के लिए रिलीज कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म के ट्रेलर को खुद बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान खान ने अपने  ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
welcome to new york
फिल्म के इस ट्रेलर में करण जौहर, दिलजीत दोसांझ, सोनाक्षी सिन्हा, राणा दग्गुबति, रितेश देशमुख, लारा दत्ता और बोमन ईरानी की अदाकारी देख दर्शक हंसते-हंसते लोट-पोट हुए बिना नहीं रह सकते। बता दें कि वेलकम टू न्यूयॉर्क’ साल 2018 की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्मों में से एक है।
 



 
विज्ञापन

3 of 4
welcome to new york
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर चाकरी तोरेती ने कहा, ‘हमारी फिल्म की कास्ट बहुत ही कमाल की है। जब दर्शकों के सामने यह फिल्म पेश होगी तो वो इस बात का अहसास करेंगे। मेरी खुशनसीबी है कि मैं ऐसे जबरदस्त कलाकारों के साथ काम कर पाया।’
विज्ञापन

4 of 4
welcome to new york
फिल्म के प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने मीडिया को बताया है कि, ‘हम सलमान खान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने हमारी फिल्म पर भरोसा किया और उसे सपोर्ट करने का फैसला लिया। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ लोगों का भरपूर मनोरंजन करेगी।’ पूजा फिल्म्स और विज़ फिल्म्स के द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ 23 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें