देश के युवा दिलों की धड़कन, पंजाब के बेटे दिलजीत दोसांझ के हाथ एक और बॉलीवुड प्रोजेक्ट लगा है। करीना कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म कर चुके दोसांझ इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। उन्होंने दिनेश विजयन की अगली फिल्म को साइन कर लिया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
इस बात की पुष्टि खुद दिनेश ने की है। दिनेश ने बताया, 'हिंदी सिनेमा के दर्शकों ने हाल में ही दिलजीत की एनर्जी महसूस की है। अब उनके साथ कार्य करने का समय आ गया है। कृति सेनन भी बरेली की बर्फी के बाद, पलियाला जा रही हैं। जल्द ही वह दर्शकों के सामने एक और सरप्राइज लेकर आएंगी। '
पढ़ें: कपिल शर्मा की 'पत्नी' ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, नजर नहीं हटा सकेंगे आप
विज्ञापन
3 of 5
गौरतलब है कि इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में रहेंगी। बता दें कि दिनेश विजयन की राब्ता हाल में ही रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया। वहीं दिलजीत दोसांझ ने बॉलीवुड में फिल्म 'उड़ता पंजाब' से डेब्यू किया है।
4 of 5
कृति सेनन ने बताया कि मैं हमेशा अच्छी कॉमेडी देखना पसंद करती हूं। फिल्म 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग के दौरान मैंने यह महसूस किया कि मैं भी इस दुनिया का एक हिस्सा हूं। मैं दिलजीत के साथ शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रही हूं।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कृति इस फिल्म में एक पत्रकार का किरदार निभाएंगी। जबकि दिलजीत दोसांझ फिल्म में गांव के लड़के के किरदार में होंगे। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब में होगी। दिलजीत ने भी अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का हिस्सा होने की पुष्टि की है।
पढ़ें: पाक एक्ट्रेस माहिरा के साथ स्मोक करते रणबीर कपूर के पक्ष में आए रणवीर सिंह, सुनाई खरी-खरी