फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ ने ऐसा क्यों कहा, 'अक्षय कुमार से तुलना के बारे में कभी सोच भी नहीं सकता'

Sun, 11 Feb 2018 05:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Diljit Dosanjh
उड़ता पंजाब में शानदार एक्टिंग करने वाले पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ पर्दे पर जल्द एक अहम भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड के पैडमैन पर एक बड़ा बयान दिया है। खास बात यह है कि जल्द दिलजीत भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की लाइफ पर बनने वाली फिल्म 'सूरमा' में अहम भूमिका निभाएंगे।  

 
विज्ञापन

2 of 4
diljit dosanjh
दिलजीत दोसांझ ही नहीं अभिनेता अक्षय कुमार भी हॉकी पर आधारित फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाले हैं जो कि भारतीय हॉकी टीम के पहले ओलिंपिक मेडल जीतने की कहानी है। ऐसे में अक्षय कुमार के साथ उनकी तुलना होने पर दिलजीत दोसांझ ने कहा, ‘मैं अक्षय पाजी से तुलना के बारे में सोच भी नहीं सकता। हमारी तुलना तो हो ही नहीं सकती। वह सुपरस्टार हैं और मैंने तो अभी 2 फिल्में की हैं, इसलिए उनके जैसे सुपरस्टार और मेरे जैसे न्यूकमर का कोई मुकाबला नहीं है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
diljit dosanjh
दिलजीत दोसांझ ने साफ किया कि अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' बायॉपिक नहीं है जबकि उनकी फिल्म एक बायॉपिक है, इसलिए भी दोनों फिल्मों की तुलना करना सही नहीं होगा।’ उन्होंने कहा, यह अच्छी बात है कि हॉकी पर लगभग एक साथ 2 बड़ी फिल्में बन रही हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
diljit dosanjh
दिलजीत दोसांझ ने कहा, ‘यह बहुत अच्छी बात है, इससे अपने राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा मिलेगा।’‘मैंने बहुत मेहनत की क्योंकि मैंने हॉकी कभी खेली नहीं थी। संदीप सिंह, जिन पर फिल्म बन रही है, उन्होंने खुद मुझे हॉकी सिखाई तो थोड़ा आसान हो गया।’ 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें