चुलबुले अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कभी वो लोगों को खाना बनाना सिखाते हैं तो कभी अपने दिल की बातें साझा करते हैं। हाल ही में दिलजीत ने लोगों को प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं दी। लेकिन उनके शुभकामनाएं देने पर एक शख्स ने सवाल उठा दिए, जिसके बाद दिलजीत का पारा चढ़ गया और उन्होंने उस शख्स को फटकार लगा दी।