फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: संगीत के लिए प्रसिद्ध शहर में आकर भूल गए अपनी टेंशन दिलजीत, फैंस का जीत रहे दिल

Fri, 29 Nov 2024 08:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट दिल लुमिनाती को लेकर चर्चा में है। इस समय वह संगीत के लिए देश भर में मशहूर एक खास शहर में पहुंचे हैं। इस शहर ने उनका और उन्होंने वहां के लोगों का दिल जीत लिया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

कुछ देर पहले ही गायक दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह एक शहर में लोगों की भीड़ के बीच खड़े हैं और उनके चेहरे पर एक सुकून नजर आ रहा है। इस शहर से उन्हें प्यार हो गया है। इस शहर ने कई महान गायक और संगीतकार भी बॉलीवुड को दिए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

पीली टैक्सी में शहर घूमते हुए दिखे 
दिलजीत अपने दिल लुमिनाती टूर के लिए इस शहर में पहुंचे हैं। वह पीली टैक्सी में बैठे हुए दिखे और शहर की खूबसूरती का आनंद लेते हुए दिखे। पीली टैक्सी यानी कोलकाता की पहचान। इस समय दिलजीत कोलकाता में हैं। वह अपने म्यूजिक टूर के लिए इस शहर में पहुंचे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

हाथों में फूल लिए नजर आए
दिलजीत आगे इस वीडियो में हाथों में फूल लिए खड़े दिखे। वह कोलकाता के आम बाजारों की साधारण महिलाओं को यह फूल देते हैं और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है।

4 of 5
सिंगर दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला

फैन ने मांगा था टिकट 
कल ही कोलकाता के एक फैन ने दिलजीत से उनके कॉन्सर्ट का टिकट मांगा। यह डिमांड फैन ने उनके सोशल मीडिया पेज पर की। जिसके जवाब में दिलजीत ने हामी भरी और टिकट देने का वादा किया। इस वजह से कई लोगों ने दिलजीत की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन पहले टेंशन का जिक्र भी किया 
कुछ दिन पहले दिलजीत दोसांझ ने पुणे के अपने दिल लुमिनाती के म्यूजिक कॉन्सर्ट में अपनी जिंदगी में आने वाली दिक्कतों और टेंशन पर बात की थी। साथ ही लोगों को टेंशन से निपटने का तरीका भी बताया था। दिलजीत ने फैंस को कहा कि आप सब लोगों को योग करना चाहिए। इससे टेंशन कम होती है, जिंदगी में पॉजिटिव चेंज आता है। फैंस को भी उनका यह सुझाव काफी पसंद आया और लोगों ने इसे अमल में लाने की बात सोशल मीडिया पर की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें