दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की फिल्म अर्जुन पटियाला की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। वेलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू की गई है। फिल्म में लीड रोल निभा रहे दिलजीत का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है। पहली तस्वीर में दिलजीत एक पुलिस वाले के अवतार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
बता दें कि फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में दिलजीत दोसांझ के साथ लीड रोल में कृति सेनन नजर आएंगी। इस फिल्म को दिनेश विजान बना रहे हैं। पहली तस्वीर जारी कर दिनेश ने कहा, यह एक कॉमेडी फिल्म है। दिलजीत, कृति और वरुण शर्मा की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है।'
विज्ञापन
3 of 4
दिनेश विजान ने कहा कि शूटिंग के पहले दिन ही दिलजीत कमाल की फॉर्म में थे और सीन कमाल का शूट हुआ है। सेट्स पर मौजूद सभी लोग हंस हंस के लोट-पोट हो गए थे। फिल्म को रोहित जुगराज डायरेक्ट कर रहे हैं।
फिल्म में कृति सेनन एक पत्रकार का रोल करेंगी। दिलजीत इस फिल्म में छोटे शहर के एक लड़के के रोल में हैं। दोनों फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। कृति और दिलजीत पहली बार साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 13 सितंबर 2018 को रिलीज होगी।