दिलजीत दोसांझ अपने भारत दौरे दिल-लुमिनाती को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस कॉन्सर्ट के टिकट तेजी से बिके। वहीं, हाल ही में उन्होंने अपने गानों की सेंसरशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं। इसकी शुरुआत तब हुई जब उन्हें अपने हैदराबाद संगीत कार्यक्रम से पहले तेलंगाना सरकार से एक नोटिस मिला जिसमें उन्हें शराब, हिंसा और नशीली दवाओं को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं गाने का निर्देश दिया गया था। दिलजीत ने अहमदाबाद कॉन्सर्ट के दौरान इस मामले को संबोधित किया था। अब वह लखनऊ में अपने कॉन्सर्ट के दौरान दोबारा से सेंसरशिप के मुद्दे को उठाते नजर आए हैं। साथ ही एक न्यूज एंकर की तरफ से दी गई चुनौती पर भी पलटवार करते नजर आए हैं।