'सूरमा' के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन यानी कि शुक्रवार को 3.25 करोड़,शनिवार को 57.81% की ग्रोथ कर 5.05 करोड़ की कमाई की थी। वहीं रविवार के कलेक्शन को मिलाकर यह फिल्म करीब 13.85 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 'सूरमा' में संदीप सिंह का किरदार मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं तो वहीं उनके साथ तापसी पन्नू अहम भूमिका में हैं।