दिलजीत दोसांझ और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' का पहला गाना लॉन्च हो चुका है। गाने में दिलजीत स्टेज परफॉर्मेस दे रहे हैं। गाने के बोल है ‘पैंट में गन’। गाने में दिलजीत रॉक स्टार के रूप में नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
'वेलकम टू न्यूयॉर्क' फिल्म एक कॉमेडी फिल्म हैं। फिल्म की कहानी दो ऐसे किरदारों के आस पास घुमती है जो अपना करियर बनाने के लिए चांस की तलाश में हैं। ऐसे में उन्हें न्यूयॉर्क शहर जाने का मौक़ा मिलता है। जहाँ जाने के बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है।
विज्ञापन
3 of 4
'वेलकम टू न्यूयॉर्क' दुनिया भर में 23 फरवरी, 2018 को रिलीज होने जा रही है। फिल्ममेकर करण जौहर और सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म का हाल ही में टीजर भी रिलीज हुआ था। जिसमे दर्जनों अभिनेता दिखे थे।
गाने को खुद दिलजीत दोसांझ ने ही गाया है। जिसे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर इस गाने की जानकारी दी। कैप्शन में लिखा है, ‘फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क के गाने को अब रिलीज करने का समय आ गया है।’ आप भी देखें गाना।