बॉलीवुड की दिग्गज जोड़ियों में से एक दिलीप कुमार और सायरा बानो इस साल अपनी शादी की सालगिरह नहीं मनाने वाले हैं। इन दोनों की सालगिरह 11 अक्तूबर को होती हैं। इस बार दिलीप कुमार और सायरा बानो अपनी 54वीं सालगिरह मनाने वाले थे, लेकिन उन्होंने इस बार इसको न मनाने का फैसला किया है। साथ ही इसके पीछे की वजह भी बताई है।