दिलीप कुमार ने आगे बताया कि मैनेजर ने उन्हें कहा कि उस लड़की का कई मर्दों के साथ रिश्ता है। वह अक्सर क्लब में कई पुरुषों के साथ नजर आती है। उसकी दिमागी हालत पर भी लोगों को शक है। दिलीप कुमार ने बताया कि उनका पालन पोषण एक ऐसे पठानी परिवार की सख्ती में हुआ था जहां वह औरतों के नाम पर सिर्फ अपनी दादी, अम्मा और फूफियों को ही जानते थे और वह सब ऊपर से नीचे तक परदें में ढंकी रहती थीं। ऐसे में बिना कपड़ों के एक लड़की को देखना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी।