फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dilip Kumar Funeral: शाम पांच बजे सुपुर्द-ए-खाक होंगे दिलीप कुमार, अंतिम विदाई देने पहुंच रहे सितारे

Wed, 07 Jul 2021 12:25 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला
दिलीप कुमार ने आज मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके जाने की खबर से देशभर में शोक की लहर है। बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता, सभी लगातार अपना दुख जता रहे हैं। अब दिलीप साहब से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से फैंस को बताया गया है कि आज शाम पांच बजे जूहू कब्रिस्तान में दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक होंगे।


दिलीप कुमार का इलाज करने वाले डॉ. जलील पारकर ने मीडिया से बात करते हुए बताया, 'हमने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। हम चाहते थे कि वो 100 साल पूरे करे। सायरा बानो भी सुबह अस्पताल में थीं। उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनके जैसा शख्स शायद ही कभी बॉलीवुड में पैदा होगा। उन्होंने देश का नाम दुनिया में रौशन किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Vidya Balan & Siddharth Roy Kapur - फोटो : ट्विटर
इसी कब्रिस्तान में मोहम्मद रफी, मधुबाला, मजरूह सुल्तानपुरी सहित कई बड़े सेलिब्रिटीज को सुपुर्द-ए-खाक किया जा चुका है। उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से घर लाया जा चुका है। जहां सितारे अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। विद्या बालन अपने पति के साथ दिलीप साहब के घर के बाहर दिखाई दीं।

विज्ञापन

3 of 5
शबाना आजमी - फोटो : PTI

अभिनेत्री शबाना आजमी दिलीप साहब को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंची हैं। पुलिस का कहना है कि अंतिम दर्शन के लिए सिर्फ सेलिब्रिटीज को अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। ऐसा कोरोना को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

4 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से सुबह 8 बजे उनके निधन की जानकारी ट्वीट की गई। यह ट्वीट उनके पारिवारिक मित्र फैसल फ़ारूकी की ओर से किया गया। दिलीप साहब ट्रेजेडी किंग के साथ ऑलराउंडर एक्टर भी कहे जाते थे। 25 साल की उम्र में वे देश के नंबर वन एक्टर के रूप में स्थापित हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। बॉलीवुड में वे ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर थे। दिलीप कुमार ने अपने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें