फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dilip Kumar: सायरा ने सुनाया मोहब्बत का सबसे बड़ा अफसाना, बोलीं- 'प्रेम भीतर से उमड़ता है'

Mon, 07 Dec 2020 12:25 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : twitter@TheDilipKumar
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का जोश खरोश अब भले पहले जैसा न रहा हो लेकिन उनका और उनकी पत्नी सायरा बानो का प्रेम अब भी पहले जैसा ही है। सायरा दिन रात दिलीप कुमार की तीमारदारी में लगी रहती हैं। आने वाली 11 तारीख को दिलीप कुमार 98 साल के हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : twitter@TheDilipKumar
दिलीप कुमार उम्र के हिसाब से बुजुर्ग हैं। लेकिन, उनकी आंखों में चमक किसी बच्चे जैसी ही है। सौ साल के होने से बस दो साल दूर दिलीप कुमार के दुनिया भर में फैले उनके करोड़ों फैंस उनकी सेहत की दिन रात दुआ करते हैं, हालांकि सायरा बानो के मुताबिक ट्रेजेडी किंग हालत अब काफी कमजोर हो चली है। रोगों से लड़ने की क्षमता लगातार कम होती जा रही है। ऐसे में वह ज्यादा लोगों से मिल जुल भी नहीं सकते क्योंकि कोरोना संक्रमण का खतरा भी काफी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 7
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : twitter@TheDilipKumar
दिलीप कुमार की मोहब्बत के किस्से भी कम लोगों को ही मालूम हैं। एक जमाना था जब विलायत से लौटीं सायरा बानो से मिलने वह हर रोज रात को चेन्नई से आ जाया करते थे। और, सुबह की फ्लाइट पकड़कर फिर शूटिंग करने चले जाते थे। सायरा बानो को पहली बार दिलीप कुमार अपनी कार में घुमाने ले गए तो इसके लिए उन्होंने बाकायदा सायरा बानो की मां और दादी से अनुमति ली। इस पहली सैर में ही दिलीप कुमार ने सायरा बानो के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। हालांकि, तब सायरा बानो को लगा था कि दिलीप कुमार यूं ही उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।

4 of 7
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : फाइल
साल 1966 में दिलीप कुमार और सायरा बानो ने शादी की। तब से यह जोड़ा हिंदी फिल्मों में होने वाली शादियों के लिए एक मिसाल बना हुआ है। इन दोनों ने एक साथ जिंदगी के उतार-चढ़ाव देखे हैं और उनका डटकर सामना भी किया है। अपनी शुरुआती जिंदगी को याद करते हुए सायरा ने बताया कि अपने शुरुआती करियर में दिलीप कुमार और वह खुद भी एक साथ अच्छा काम कर रहे थे। सायरा ने कहा कि दिलीप साहब ने अपनी जिंदगी में जितनी अच्छी फिल्में की हैं, उन्होंने उससे भी कम फिल्में कीं।
विज्ञापन

5 of 7
दिलीप कुमार - फोटो : twitter@TheDilipKumar
दिलीप कुमार की तारीफ करते हुए सायरा ने कहा कि दिलीप कुमार के साथ शादी करके उसके साथ रहना बहुत आसान था। वह बहुत ही दयालु किस्म के इंसान रहे हैं। उन्होंने शादी को लेकर कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया। सायरा का कहना है कि वह आज भी दिलीप कुमार से निस्वार्थ प्रेम करती हैं और यह प्राकृतिक रूप से उनके अंदर से निकलता है। सायरा ने कहा, 'मैं अपने काम के सिलसिले में बहुत यात्राएं करती थी। मैंने देखा कि काम के चक्कर में मैं अपने पति के साथ सुबह की चाय तक नहीं पी पाती। लेकिन, इस पर भी दिलीप साहब ने कभी बुरा नहीं माना।'
विज्ञापन

6 of 7
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : twitter@TheDilipKumar
अब दिलीप कुमार 97 वर्ष के हो चुके हैं। दिसंबर की आने वाली 11 तारीख को वह 98 वर्ष के हो जाएंगे। उम्र का तकाजा है कि दिलीप कुमार अब धीरे-धीरे कमजोर होने लगे हैं। सायरा ने दिलीप कुमार की हालत की ताजा जानकारी देते हुए कहा, 'अब वह बहुत अच्छे नहीं है। वह बहुत कमजोर हो गए हैं। कभी-कभी घर में ही टहल लेते हैं और वापस अपने कमरे में चले जाते हैं। रोगों से लड़ने की उनकी क्षमता बहुत कम हो गई है। हम हर रोज भगवान का धन्यवाद करते हैं और दिलीप साहब के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : twitter@TheDilipKumar
मार्च के महीने में जब कोरोना वायरस की वजह से देश में अफरा-तफरी शुरू हुई तभी से दिलीप कुमार का खास ख्याल रखा जाने लगा। दिलीप कुमार आइसोलेशन में ही रहते हैं और उनके पास आने-जाने की इजाजत किसी को नहीं है। सायरा बानो दिलीप कुमार की सेवा में हर समय लगी रहती हैं। फिर भी उनका कहना है कि वह एक समर्पित पत्नी के रूप में प्रशंसा नहीं पाना चाहतीं। वह तो यह सब अपनी खुशी से करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें