फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल बड़े दिलीप कुमार पर कैसे आया सायरा बानो का दिल, बड़ी रोमांचक है लव स्टोरी

Tue, 11 Dec 2018 08:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dilip kumar
दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान है। दिलीप कुमार ने अपने फ़िल्मी करियर में मात्र 54 फिल्में की हैं। इसके बाद भी आज तक दिलीप कुमार उन्हीं 54 फिल्मों के बल पर बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार में गिने जाते हैं। आज दिलीप कुमार का जन्मदिन है। दिलीप साहब इस बार अपना 96वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलीप साहब के जन्मदिन पर अगर उनकी पत्नी शायरा बानो की बात न हो तो दिलीप साहब का जन्मदिन अधूरा होगा। दिलीप कुमार के जन्मदिन पर चलिए बताते करवाते हैं उनकी और सायरा बानो की खूबसूरत लव स्टोरी से... 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
dilip kumar
ये 1966 का साल था। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपने मोहब्बत के ऐलान का फैसला कर लिया था। दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं। सायरा उनसे 22 साल छोटी थीं। शादी के समय दिलीप की उम्र 44 थी, जबकि सायरा की 22 साल।
विज्ञापन

3 of 6
dilip kumar
12 साल की उम्र से सायरा दिलीप को दीवानों की तरह चाहती थीं। जब ये चाहत दिलीप कुमार के सामने आई तब उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा उस वक्त सिर्फ 22 साल की थी। दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। उम्र के फर्क के चलते भी दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि सायरा उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं। 1966 में दोनों ने किसी को बिना बताए शादी कर ली।

4 of 6
dilip kumar
दिलीप कुमार ने अपने और सायरा की उम्र के फासले को देखते हुए उनसे कह दिया था कि मेरे सफेद होते बालों को तो देखो! इसके बाद भी सायरा पीछे नहीं हटी। दिलीप साहब के प्यार में सायरा इस कदर दीवानी थीं कि उन्होंने दिलीप कुमार को एम्प्रेस करने के लिए उर्दू और पार्सियन तक सीखा। उन्होंने दिलीप साहब की पसंद और नापसंद के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

5 of 6
dilip kumar
सायरा के प्यार को देखते हुए दिलीप कुमार ने उनसे शादी कर ली। दोनों ने कई मुश्किलों का सामना भी किया। दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'द सबस्टांस एंड द शैडो' में बताया है कि सायरा एक बार प्रेग्नेंट हुई थीं, लेकिन पैदा होने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना से दोनों ही बुरी तरह टूट गए थे। इसके बाद सायरा कभी मां नहीं बन सकीं। फिर भी दोनों साथ खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dilip kumar
जब भी बॉलीवुड सितारों की प्रेम कहानियों की बात की जाती है तो सायरा बानो और दिलीप कुमार का नाम सबसे पहले लिया जाता है। शादी के इतने साल बाद भी सायरा और दिलीप का रिश्ता उतना ही मजबूत है। अल्जाइमर से पीड़ित दिलीप साहब का सायरा पूरा ख्याल रखती हैं। कहीं जाना होता है तो दोनों साथ ही जाते हैं और आज तक जिंदगी के हर मोड़ पर दोनों एक-दूसरे के साथ ऐसे खड़े दिखते हैं, जैसे पानी में मछली जैसे एक के बिना दूसरा अधूरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें