फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस करोड़पति बिजनेसमैन के सामने फीका पड़ गया था सुपरस्टार दिलीप कुमार का स्टारडम, दिलचस्प है किस्सा

Wed, 30 Jan 2019 07:50 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार ने छह दशकों तक चले अपने फिल्मी करियर में मात्र 63 फिल्में की हैं लेकिन उन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय की कला को नई परिभाषा दी है। आज भी दिलीप कुमार का रुतबा वैसे ही कायम है जैसे पहले हुआ करता था। लोग दिलीप कुमार की एक झलक पाने के लिए पागल रहते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
dilip kumar
दिलीप कुमार को भी अपने 'दिलीप कुमार' होने पर गर्व था क्योंकि ये वो दौर था जब दिलीप कुमार सफलता की नई ऊंचाईयां छू रहे थे। दिलीप कुमार ने 'गंगा जमना' में एक 'गंवार' किरदार को जिस खूबी से निभाया, उतना ही न्याय उन्होंने मुगले आजम में मुगल शहजादे की भूमिका के साथ किया। वैसे तो दिलीप कुमार के कई किस्से मशहूर हैं लेकिन एक किस्सा जेआरडी टाटा से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : social media
दरअसल एक बार जब दिलीप प्लेन से कहीं जा रहे थे। इसी प्लेन में बैठे अन्य लोग दिलीप को देखकर उनसे बात करने की कोशिश करने लगे। कोई-कोई तो ऑटोग्राफ लेने के लिए उनकी सीट तक आ पहुंचा। लेकिन उनके बगल की सीट पर बैठे एक शख्स को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा कि उनके साइड वाली सीट पर कौन बैठा है। वो शख्स विंडो से लगातार बाहर देख रहा था।

4 of 5
दिलीप कुमार
इस बात से हैरान जब दिलीप कुमार ने उस शख्स से पूछा कि क्या आप फिल्में नहीं देखते। इस पर उस शख्स ने जवाब दिया कहा बहुत कम, सालभर पहले एक फिल्म देखी थी। इसी बीच दिलीप ने कहा 'मैं दिलीप कुमार हूं' तो बगल की सीट पर बैठे उस शख्स ने कहा 'क्या करते हैं आप फिल्मों में'। दिलीप कुमार ने जवाब दिया 'मैं एक्टर हूं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dilip kumar
इस पर बगल में बैठे उस शख्स ने अपना परिचय देते हुए कहा- 'मेरा नाम जेआरडी टाटा है'। टाटा का नाम सुनते ही दिलीप कुमार चौंक गए। उन्होंने इस वाकये का जिक्र अपनी ऑटोबायोग्राफी में भी किया है। दिलीप कुमार को अंदाजा भी नहीं हुआ कि जिस शख्स से वो आम इंसान समझकर बात कर रहे थे वो कोई और नहीं बल्कि जे आर डी टाटा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें