फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भी सलमान के दबंग अंदाज की तस्वीरें वायरल होते ही पुलिस की किरकिरी, DIG को देनी पड़ी सफाई

Fri, 06 Apr 2018 04:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
काला हिरण शिकार मामले में सजा सुनाए जाने के बाद सलमान खान को जोधपुर की सेंट्रल जेल भेज दिया गया। जिसके बाद जेल के अंदर से एक तस्वीर सामने आई जो तेजी से वायरल होने लगी। तस्वीर में सलमान कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं लेकिन इस दौरान भी उनका दबंग अंदाज नजर आया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान
सलमान काफी आराम से कुर्सी पर पैर फैलाकर बैठे नजर आए। जेल भेजे जाने के बाद भी जिस तरह रौब में वह पुलिस के सामने दिखे उससे पुलिस प्रशासन पर ही सवाल उठने लगे। किरकिरी होने के बाद जोधपुर सेंट्रल जेल के डीआईजी विक्रम सिंह को आकर इस मामले में सफाई देनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान
डीआईजी विक्रम सिंह ने कहा कि 'जेल के अंदर आने के बाद भी कुछ कागजी कार्रवाई होती है। जिसे सलमान पूरा कर रहे थे। सभी के बैठने का तरीका अलग होता है इस पर पुलिस प्रशासन किसी को कुछ नहीं कह सकती। पूरी प्रक्रिया के दौरान सलमान काफी शांत रहे।' सलमान को जब जेल में डीआईजी ने अपना परिचय दिया तो उन्होंने बोला कि मेरे दादाजी भी डीआईजी थे।  

4 of 5
सलमान खान
इससे पहले डीआईजी की मौजूदगी में तलाशी के दौरान सलमान ने दोनों हाथ ऊपर उठा लिए थे। सलमान को घुटने के कुछ नीचे तक पहने लॉन्ग शूज उतारने में मशक्कत करनी पड़ी। 4 मिनट तक चली तलाशी के बाद सलमान को मुख्य द्वार से भीतर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान
सलमान ने जेल प्रशासन से आग्रह कर खुद के लिए बाहर से बरमूडा और टीशर्ट मंगवाया। मच्छरों से बचाव के लिए ऑडोमास लगाकर वह रात में सोए। सलमान ने शेरा से बाहर का खाना मंगवाया था लेकिन डीआईजी ने उसे वापस लौटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें