फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पहले इस एक्टर को मिला था 'ठाकरे' बनने का ऑफर

Mon, 25 Dec 2017 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दिकी की चर्चा शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की बायोपिक के लिए हो रही है। लेकिन सूत्रों के अनुसार नवाज के पहले इंडस्ट्री के किसी दूसरे एक्टर से इसके लिए एप्रोच किया गया था। नवाज से पहले ठाकरे की भूमिका निभाने का प्रस्ताव अजय देवगन के पास गया था। हालांकि वह शिवसेना प्रमुख की एक अन्य बायोपिक की योजना थी।
विज्ञापन

2 of 5
जनवरी 2019 में आने वाली निर्माता संजय राउत की फिल्म ठाकरे में नवाज युवा बाल ठाकरे के रूप में नजर आएंगे।  इसके साथ ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे द्वारा उन पर एक अन्य बायोपिक की चर्चा भी सुर्खियों में आई है। स्मिता ने 2016 में शिवसेना के गोल्ड जुबली वर्ष में साहेब नाम से अपने ससुर के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। जिसे स्मिता के बड़े बेटे राहुल डायरेक्ट करने वाले थे। इसके लिए अजय को ठाकरे की भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : eros
सूत्रों का दावा है कि अलग-अलग समय पर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के पास भी इस बायोपिक के प्रस्ताव गए। वैसे इसमें संदेह नहीं कि अपनी सरकार फ्रेंचाइजी की तीन फिल्मों में अमिताभ ने ठाकरे से प्रेरित ही सुभाष नागरे का किरदार निभाया है। सूत्रों की मानें तो कुछ महीने पहले ही राहुल ने साहेब के लिए अजय से बातचीत की थी। स्क्रिप्ट भी सुनाई गई थी, जो अजय को पसंद आई। लेकिन समस्या यह है कि इन दिनों अजय एक के बाद एक फिल्मों के लिए पहले ही योजना बना चुके हैं।

4 of 5
अभी वह रेड की शूटिंग कर रहे हैं। फिर कॉमेडी टोटल धमाल का नंबर है। इसके बाद वह छत्रपति शिवाजी के सेनापति तानाजी मालूसरे की बायोपिक बनाएंगे। इन फिल्मों के बीच वह साहेब के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। अब ठाकरे की घोषणा के बाद सबकी नजरें इस पर भी है कि क्या स्मिता ठाकरे अपनी योजना को स्थगित कर देंगी? ठाकरे की घोषणा के बाद वह खामोश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मिता बॉलीवुड और टीवी प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने हसीना मान जाएगी, हम जो कह ना पाए, सैंडविच, किस्से कहानी और सोसायटी गई काम से जैसी फिल्में बनाई हैं। उनके बेटे राहुल ने कनाडा से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है और वह पीके में राजकुमार हिरानी के सहायक निर्देशकों में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें