फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day spl: ...तो ऐसे मल्लिका शेरावत की फिल्म के हीरो बनते-बनते रह गए केजरीवाल

Tue, 24 Oct 2017 07:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
मल्लिका शेरावत के बर्थडे पर आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं तो आपने कभी नहीं सुनी होगी। ये किस्‍सा आम आदमी पार्टी के चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ा है। आपको शायद ये बात जानकर आश्वर्य होगा कि अरविंद केजरीवाल मल्लिका शेरावत की फिल्म के हीरो बनते -बनते रह गए। मल्लिका की इस फिल्म में केजरीवाल को एक सोशल एक्टिविस्ट का किरदार अॉफर किया गया था।

ये भी पढ़ें- शर्त लगा लीजिए, इन तस्वीरों में हीरोइन कौन हैं पहचान नहीं पाएंगे आप
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल 'डर्टी पॉलिटिक्स' में एक रोल अरविंद केजरीवाल को भी ऑफर किया गया था। इस फिल्म के निर्माता के. सी. बोकाड़िया के अनुसार उन्होंने एक सोशल एक्टिविस्ट के किरदार के लिए केजरीवाल से बात की थी, लेकिन बात नहीं बनी। तब नसीरुद्दीन शाह को उस किरदार के लिए राजी किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
इसके साथ खबर यह भी है कि 2012 में केजरीवाल को इसी फिल्म के लिए जर्नलिस्ट का किरदार भी ऑफर किया गया था। उस समय वह अन्ना के आंदोलन से जुड़े थे। 

4 of 5
बोकाड़िया के अनुसार सोशल एक्टिविस्ट का किरदार अरविंद केजरीवाल निभाने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों से इसे नसीर साहब ने निभाया। उनके अनुसार नसीर साहब के किरदार के बिना यह फिल्म पूरी नहीं हो सकती थी।

ये भी पढ़ें-  बर्थडे स्पेशल : बर्थडे के मौके पर सामने आया 'दंगल गर्ल' का सबसे बड़ा 'सीक्रेट'...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरतलब है कि मार्च 2015 में आई ये फिल्म भंवरी देवी केस पर आधारित थी। जिसमें मल्लिका शेरावत ने अनोखी देवी का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें